हिमाचल में मां-बेटी समेत 15 कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल में मां-बेटी समेत 15 कोरोना पॉजिटिव

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 06-08-2020

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 15 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। बिलासपुर में 7, कांगड़ा और कुल्लू में 4-4 केस आए हैं। कांगड़ा के चढ़ी शाहपुर में 35 वर्षीय महिला और उसकी छह साल की बेटी पॉजिटिव पाई गई है।

दोनों कोरोना मरीज के प्राथमिक संपर्क में आने से संक्रमित हुई हैं। वहीं कांगड़ा में गुरुवार को 17 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

कुल्लू के जरी में चार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यह लोग प्रवासी मजदूर हैं। बताया जा रहा है कि ये सेब सीजन के लिए आए हैं और जरी के पास क्वारंटीन थे। बिलासपुर में सात कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।