हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद लगाया गुरु का लंगर 

हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के मुख्य सरंक्षक पदमश्री विजय चोपड़ा के 90वें जन्म दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हिमोत्कर्ष परिषद ऊना व गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में फ्री लंगर का आयोजन किया गया।

हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद लगाया गुरु का लंगर 

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   31-01-2022


हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के मुख्य सरंक्षक पदमश्री विजय चोपड़ा के 90वें जन्म दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हिमोत्कर्ष परिषद ऊना व गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में फ्री लंगर का आयोजन किया गया।

हिमोत्कर्ष परिषद व गुरू का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के सदस्यों ने उत्तरी भारत में समाज सेवी संस्थाओं के प्रेरणास्त्रोत प्रख्यात समाजसेवी पदमश्री विजय चोपड़ा  की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थय की कामना की।

हिमोत्कर्ष परिषद के प्रादेशिक महासचिव डॉ.रविंद्र सूद ने कहा कि देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने व पंजाब में आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में दो शहादते इस परिवार ने दी है।

उन्होंने कहा कि अमर शहीद लाला जगत नारायण व अमर शहीद रमेश चंद जी ने पंजाब में आतंकवाद के विरुद्ध खुलकर आवाज बुलंद की, वही अब पद्मश्री विजय चोपड़ा उत्तरी भारत में कमजोर वर्गो के उत्थान के लिए कार्य कर रहे है तथा विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं को प्रेरित करके सराहनीय कार्य कर रहे है।

उन्होंने कहा कि शहीद परिवार फंड की स्थापना करके आतंकवाद के शिकार हुए लोगों के परिवारों की मदद, जेएंडके व पंजाब के बॉर्डर एरिया में आतंकवाद के चलते पलायन कर बस्तियों में रहने वाले परिवारों के लिए 500 से अधिक ट्रक सहायता सामग्री की भेजकर पद्मश्री विजय चोपड़ा ने मिसाल कायम की है।

इस अवसर पर हिमोत्कर्ष परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया,हिमोत्कर्ष महिला मंच सदस्य रमा कंवर,परिषद सदस्य सुरेश शर्मा, शशि शर्मा, राजीव भनोट, विकास कौंडल, राजकुमार, सरदार ज्ञान सिंह, गुरु का लंगर सेवा समिति उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता,अश्विनी जैतक , मुनीष सांभर,श्री सैनी , विनोद कुमार,मनोहर लाल व अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।