हिमालयन लॉ कालेज के छात्रों ने खेरी गाँव में झुगी झोपडी में रहने वालों को  कानून की जानकारी 

14 नवंबर को संपन्न होगा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम 

हिमालयन लॉ कालेज के छात्रों ने खेरी गाँव में झुगी झोपडी में रहने वालों को  कानून की जानकारी 
14 नवंबर को संपन्न होगा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   11-12-2021
 
हिमालय ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। 9 नवंबर से 14 नवंबर तक चलने वाले इस विधिक सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत हिमालयन कालेज ऑफ़ लॉ  के छात्रों की कई प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई।
 
इस दौरान जहां छात्रों को चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। वही इसी सप्ताह के दौरान  हिमालय ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब  के  लॉ कॉलेज के छात्रों ने एक नाटक पेश किया , जिसमे  विकलांग लड़की को कानूनी सहायता देने पर भी जोर दिया गया।
 
छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक में एक विकलांग लड़की का किरदार बेहद पसंद किया गया इसमें दर्शाया गया कि भारत सरकार द्वारा विकलांग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले , आईआरडीपी , ओबीसी , एससी , एसटी और असहाय व्यक्तियों के लिए निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।
 
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण धीरू ठाकुर ने इस दौरान लॉ कॉलेज के छात्रों को केंद्र सरकार द्वारा लोगों को किस प्रकार की कानूनी सहायता एवं अधिकार दिए गए हैं उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
 
साथ ही पांचवें दिन सिरमौर जिला के कालाअंब के एक गांव को गोद लिया गया है , जहां लॉ कॉलेज के छात्रों ने ग्रामीणों को कानून के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों के साथ लॉ कॉलेज के करीब 60 से अधिक छात्रों ने कालाअंब के खेरी गांव में झुग्गी झोपडी  में रहने वाले लोगों को कानून की जानकारी दी।
 
इस दौरान हिमालयन ग्रुप के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने हिमालयन ग्रुप द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। वहीँ उमेश लबाना जिन्होंने 2020 यूपीएससी आईएएस परीक्षा में 397वां रैंक हासिल किया है ने छात्रों से बात की और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया।
 
इस अवसर पर दिग्विजय सिंह एचओडी लॉ कॉलेज के अलावा लॉ कॉलेज स्टडी कानून विभाग और एसपी कॉलेज ऑफ लॉ  के प्रोफेसर और अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। सात दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम 14 नवंबर को प्राप्त हो जाएगा।