हमेशा प्रदेश के लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे राजा साहब : किरनेश जंग

हमेशा प्रदेश के लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे राजा साहब : किरनेश जंग

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    08-07-2021

पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आधुनिक हिमाचल के निर्माता, युग पुरुष व हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। 

पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए बहुत बड़ी क्षति है। 

वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में स्वर्णिम विकास किया गया एवं पांवटा साहिब विधानसभा में अनेकों योजनाए, महाविधालय, एसडीएम, तहसील, चिकित्सालय व अन्य कार्यालय खोले गए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह सदा हमारे दिलों में रहेंगे और प्रेरणा देते रहेंगे।

इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग,  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिला महासचिव हरप्रीत सिंह, ब्लॉक शोसल मीडिया अध्यक्ष विवेक धीमान, प्रधान वसीम मलिक, प्रधान राकेश चौधरी, मजदूर कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान, युवा कांग्रेस मण्डल उपाध्यक्ष मोहब्ब्त अली, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र शर्मा, सुरजीत सिंह, अवतार सिंह तारी, दर्शन सिंह, अकबर अली, इंटक जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, इकबाल सिंह, हरदीप सिंह, हिरदा राम, संतराम चौहान, चतर सिंह, जग्गी लाला, सूफी प्रधान, लाल सिंह, शिव कुमार शर्मा, जयप्रकाश, सुनीता प्रधान, निशिकांत, सुमेरचंद, जाकिर हुसैन, रियात अली, शमशेर अली, चेत सिंह, हैदर अली, मेहरुब, संदीप प्रधान, पिर्थी, बलदेव सिंह, ममता चौहान, निर्मला तोमर, अंजना भंडारी, रविन्द्र खुराना, राजेंद्र सैनी, चौधरी रामप्रकाश, सिमरत सिंह, आदि उपस्थित रहे ।