इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से मनाई तीज, मिसेज तीज बनी शैली 

इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से मनाई तीज, मिसेज तीज बनी शैली 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   17-08-2021

इनरव्हील क्लब सोलन की सदस्यों ने यहां तीज कार्यक्रम का आयोजन किया। क्लब की सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से तीज मनाई।  सभी सदस्यों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर तीज से संबंधित विभिन्न गेम्स का भी आयोजन किया। 

इस मौके पर मिसेज तीज का भी आयोजन किया। इसमें शैली को मिसेज तीज चुना गया। इसमें क्लब की सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। क्लब की प्रधान प्रियंका अग्रवाल  की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर सहभोज का भी आयोजन किया गया। क्लब की सचिव खुशबू बमटा व संगीता त्रैहन, संतोष कालरा, इंद्रा ठाकुर, नविता गंभीर, बिंदू महाजन, बिमला शर्मा समेत अन्य मौजूद रही।