कृषि कोष में किसानों को 7 लाख तक के लोन पर मिलेगी 5 % तक की सब्सिडी : कंवर 

कृषि कोष में किसानों को 7 लाख तक के लोन पर मिलेगी 5 % तक की सब्सिडी : कंवर 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   14-09-2020

भाजपा सदस्य जिया लाल के प्रश्न के उत्तर में कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि कृषि कोष के लिए किसान साढ़े सात लाख रुपए तक ऋण ले सकते हैं।

इस पर सरकार ब्याज पर पांच फीसदी तक की सबसिडी का लाभ तीन वर्ष तक के लिए देगी और दो वर्ष के लिए तीन फीसदी तक सबसिडी का लाभ दिया जाएगा।

कृषि कोष में किसान, बीज खरीदने के अलावा मार्केटिंग, वैल्यु एडिशन जैसे कार्य भी कर सकेंगे। कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू है।

उन्होंने कहा कि अन्य फसलों पर मौसम से जो नुकसान होता है उसे भी फसल बीमा में कवर किया गया है। इसमें किसानों को 5 फीसदी प्रिमियम देना होता है।