चार धाम यात्रा के लिए 9.5 लाख से अधिक ने करवाया पंजीकरण , कपाट खुलते ही यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

चारधाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक यात्रा के लिए साढ़े नौ लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 3.35 लाख से अधिक पहुंच गया है

चार धाम यात्रा के लिए 9.5 लाख से अधिक ने करवाया पंजीकरण , कपाट खुलते ही यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

 

यंगवार्ता न्यूज़ - देहरादून  10-05-2022
 
चारधाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक यात्रा के लिए साढ़े नौ लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 3.35 लाख से अधिक पहुंच गया है। इस बार चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए अब तक साढ़े नौ लाख से अधिक तीर्थ यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। 
 
 
धामों में भक्तों की दोगुनी भीड़ उमड़ रही है। चार धामों में निर्धारित क्षमता से दो से तीन गुणा अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जिससे ठहरने के इंतजाम भी कम पड़ रहे हैं। कई यात्री बिना पंजीकरण और ठहरने की व्यवस्था किए ही धामों में जा रहे हैं। नौ मई तक केदारनाथ धाम के लिए सबसे ज्यादा 335886 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
 
 
वहीं, भीड़ ज्यादा बढ़ने पर बिना पंजीकरण वाले श्रद्धालुओं को पुलिस रोक भी सकती है। ऐसा वहां पर भीड़ नियंत्रण में आ रही समस्याओं को देखते हुए निर्णय लिया गया है। यह समस्या ज्यादातर केदारनाथ धाम में हो रही है। उपरोक्त बातें डीजीपी अशोक कुमार ने कहीं। 
 
 
उन्होंने यहां आने वाले श्रद्धालुओं से अपील भी की कि वह पंजीकरण कराने के बाद ही दर्शनों के लिए आएं। सभी धामों में पंजीकृत और अपंजीकृत दोनों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। चारों धामों में अभी पंजीकरण चेकिंग की व्यवस्था नहीं है। सरकार ने भी ऐसे कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं।


31 मई तक पंजीकरण
धाम          पंजीकरण संख्या
केदारनाथ     335886
बद्रीनाथ       280268
यमुनोत्री       173229
गंगोत्री         176203