चोर रास्ते से कर रहा था यमुना पार, पुलिस ने भेजा क्वारंटाईन सेंटर

चोर रास्ते से कर रहा था यमुना पार, पुलिस ने भेजा क्वारंटाईन सेंटर

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 03 April 2020

कोरोना वायरस को लेकर पुलिस ने जिला सिरमौर में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंध कर रखी है। शुक्रवार को पांवटा साहिब पुलिस ने यमुना नदी के रास्ते से प्रदेश की सीमा में घुसते युवक की हिरासत लिया है।

फिलहाल युवक को 14 दिन के लिए क्वारंटाईन किया गया है। पुलिस के अनुसार एक युवक शमीम यमुना नदी पर कर पांवटा साहिब की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था।

तभी आस पास के लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को धर लिया।

बताते है कि शमीम पांवटा साहिब के गोंदपुर में कबाडी का काम करता है। जो कि हरबर्टपुर (उत्तराखंड) का रहने वाला है।

वह यमुना नदी पार कर रामपुरघाट के रास्ते हिमाचल में प्रवेश कर रहा था। तभी पुलिस ने धर लिया।

एसएचओ संजय शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया है कि युवक को 14 दिन के लिये क्वारन्टाइन भेज दिया गया