भाजपा महिला मोर्चा ने हिमाचल में तैयार किये 54.24 लाख फेस कवर

भाजपा महिला मोर्चा ने हिमाचल में तैयार किये 54.24 लाख फेस कवर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 21-07-2020

भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश ने वैश्विक महामारी के दौरान 54 लाख 24 हजार फेस कवर बना समाज में अपनी भूमिका को सार्थक कर दिखाया।

30 लाख के टारगेट को लेकर महिला मोर्चा ने इस नेक कार्य को शुरू किया था लेकिन बहनों की कार्यक्षमता और लगन के चलते प्रदेश भर में बहनों ने मिले हुए टारगेट से आगे बढ़कर इस संख्या को छुआ।

यह बात प्रेस को जारी बयान में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रशिम धर सूद ने कही। उन्होंने बताया कि आज भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंदु वर्मा ने अपने स्वर्गीय पति पूर्व में ठियोग से विधायक आदरणीय राकेश वर्मा जी की स्मृति में 66000 मास्क बनवा कर मुख्यमंत्री को सौंपे ताकि जरूरत मंदों के बीच में जाकर बांटें जा सके।

यह एक सकारात्मक सोच है कि किसी महान विभूति की स्मृति मे कोई इस तरह का नेक कार्य करें जो जनता को समर्पित हो। हिमाचल प्रदेश में कुल मास्क जो जनता को समर्पित किये गए 54 लाख 90 हजार का आंकड़ा पर कर चुके हैं जिसके लिए हम इंदु वर्मा व उनके परिवार का हार्दिक धन्यवाद करते हैं।