26 मई को केंद्र सरकार का पुतला जलाएंगे किसान , घरों पर लगाएंगे काले झंडे 

26 मई को केंद्र सरकार का पुतला जलाएंगे किसान , घरों पर लगाएंगे काले झंडे 
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली 25-05-2021
 
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को दोबारा तेज करने के लिए किसानों में नया जोश भर गया है। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान संगठनों के कल काला दिवस मनाने पर बड़ा ऐलान किया है।
 
 टिकैत ने कहा है कि कल भारत सरकार का पुतला जलाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैक्टर व घरों पर काला झंडा लगाया जाएगा। ये सुबह 9-10 बजे से शुरू होगा। 
 
उन्होंने कहा कि हम सिर्फ काले झंडे लगाएंगे। कोई भीड़-भाड़ या जनसभा नहीं होगी। कोई दिल्ली नहीं जा रहा है। लोग जहां भी होंगे वहीं झंडे लगाएंगे। अब 6 महीने हो गए हैं, सरकार ने काला कानून वापस नहीं लिया है। इसीलिए किसानों द्वारा ब्लैक डे मनाया जा रहा है।