अब सिटी ब्यूटीफुल भी बुलंद करेगा गिरिपार को जनजातीय दर्जा देने की आवाज 

अब सिटी ब्यूटीफुल भी बुलंद करेगा गिरिपार को जनजातीय दर्जा देने की आवाज 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़ 25-04-2021


अब सिटी ब्यूटीफुल में भी हाटी समिति की चंडीगढ़ इकाई का गठन किया गया। बैठक में चंडीगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे महेन्द्र चौहान अध्यक्ष , रमेश देसाईक उपाध्यक्ष और प्रवेश शर्मा को सचिव मनोनीत किया गया।

 हाटी समिति चंडीगढ़ इकाई की बैठक चंडीगढ़ में संयोजक फ़कीर चन्द चौहान (ग्वाली) के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक मे केंद्रीय हाटी समीति के सक्रिय सदस्य रमेश देसाई विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में चर्चा के बाद हाटी समिति चंडीगढ़ यूनिट का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष महेन्द्र चौहान (बड़वास) को चुना गया।

उपाध्यक्ष रमेश देसाईक (शिलाई), सचिव प्रवेश शर्मा (कमरऊ), कानूनी सलाहकार अधिवक्ता दिनेश चौहान (सतौन), प्रेस सचिव और मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा शमाह, संयुक्त सचिव अधिवक्ता नेहा ठाकुर (भैला) और अभय चौटाला राजगढ़ और वीरेंद्र तोमर संगडाह प्रभारी डिजिटल और प्रिंट मीडिया का पदभार दिया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में टीआर शर्मा गुद्दी मानपुर, अनिल शर्मा (नघेता), संतोष शर्मा, केशव ठाकुर, जतिन तोमर, कपिल तोमर, टीकम चौहान और निकेतन पुंडीर नौहराधार को  शामिल किया गया है।

इकाई गठन के बाद हुई चर्चा मे चर्चा में भाग लेते हुए इंजिनीयर प्रवेश शर्मा ने सुझाव दिया कि हिमाचल प्रदेश में सिरमौर के ट्रांस गिरि क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति का दर्जा पाने की इतनी बड़ी लड़ाई कभी भी बिखरी हुई सेना के साथ इतनी धीमी गति से नहीं जीती जा सकती है।

युवा वीरेंद्र तोमर, टीआर शर्मा, अनिल शर्मा, केशव ठाकुर, दीपांशु चौहान, जतिन तोमर और अन्य युवा प्रतिभागियों ने आगे चर्चा करते हुए इस संघर्ष के उद्देश्य और लाभ के बारे में ट्रांस गिरी क्षेत्र के सभी निवासियों को जागरूक करने का सुझाव दिया।

ट्राईसिटी में हाटी के जाने-माने चेहरे रहे एडवोकेट दिनेश चौहान ने हिमाचल और विशेषकर सिरमौर के सभी राजनीतिक नेताओं को इस मुद्दे पर एक सूत्र में बांधने के सुझाव दिया। चर्चा के दौरान संयोजक फ़कीर चंद चौहान ने रमेश देसाई से शिलाई में डॉ. अमी चंद कमल के साथ हाल ही में हुई बैठक के बारे में जानकारी देने का अनुरोध किया।

संयोजक चौहान ने सारांश व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों खासकर युवा प्रतिभागियों द्वारा दिखाए गए उत्साह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह की प्रतिबद्धता के साथ हम निश्चित रूप से अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अगली बैठक के लिए केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों को आमंत्रित करने की भी बात कही।