उत्तराखंड के कांग्रेसियों ने वीरभद्र सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

उत्तराखंड के कांग्रेसियों ने वीरभद्र सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 
यंगवार्ता न्यूज़ - देहरादून 10-07-2021
 
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन में में श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
 
जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह हिमाचल ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श थे। उन्होंने कांग्रेस व हिमाचल को आगे बढ़ाने के लिए जीवन भर अपना योगदान दिया। एक राजशाही परिवार से होने के बावजूद उन्होंने जमीनी स्तर पर आमजन के बीच जाकर उनके सुख-दुख में उनके साथ रहकर कार्य किया।
 
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अभिषेक सिंह, शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, पूर्व ब्लाक प्रमुख चकराता राजपाल सिंह, कालसी ब्लॉक अध्यक्ष अजय नेगी, सभासद गिरीश सप्पल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, रेशमा अंसारी, रेखा रमोला, प्रवीण रावत, उमादत्त जोशी जी, दीवान सिंह तोमर, सौरभ जिनाटा, विशेष शर्मा, रिंकू कन्नोजिया, सुधांशु ठाकुर आदि थे।