उपलब्धि : भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कोच बनी हिमाचल की बेटी डा. रविन्द्रा बांश्टू

हिमाचल प्रदेश की बेटी डॉ. रविन्द्रा बांश्टू इंडियन नेशनल महिला वॉलीबॉल टीम की कोच चुनी गई हैं। डॉ. रविंद्रा 19वीं एशियन महिला चैम्पियनशिप के लिए चयनित वॉलीबॉल टीम को प्रशिक्षण देंगी। वह अभी हिमाचल के खेल विभाग में बतौर कोच सेवाएं

उपलब्धि : भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कोच बनी हिमाचल की बेटी डा. रविन्द्रा बांश्टू
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  19-07-2023

हिमाचल प्रदेश की बेटी डॉ. रविन्द्रा बांश्टू इंडियन नेशनल महिला वॉलीबॉल टीम की कोच चुनी गई हैं। डॉ. रविंद्रा 19वीं एशियन महिला चैम्पियनशिप के लिए चयनित वॉलीबॉल टीम को प्रशिक्षण देंगी। वह अभी हिमाचल के खेल विभाग में बतौर कोच सेवाएं दे रही हैं। 
 
 
बता दें कि एशियन वॉलीबॉल प्रतियोगिता चीन के हांगझू में 22 सितंबर से आठ अक्टूबर तक खेली जाएगी। इसके लिए वह इंडिया टीम की कोच नियुक्त की गई हैं। डॉ. बांश्टू शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र की रहने वाली है। 
 
वह 2005 में शिक्षा विभाग में कोच चुनी गईं। डॉ. बांश्टू ने खुद वॉलीबॉल में 16 नेशनल खेले और तीन बार भारतीय टीम से खेली है।