कांग्रेस की चिंता छोड़ अपने कुनबे को संभाले भाजपा : नरेश चौहान

हिमाचल में उप चुनावो में मिली जीत के बाद जहा कांग्रेस उत्साहित है वही भाजपा हार का मंथन करने में जुटी है।

कांग्रेस की चिंता छोड़ अपने कुनबे को संभाले भाजपा : नरेश चौहान
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 26-11-2021

हिमाचल में उप चुनावो में मिली जीत के बाद जहा कांग्रेस उत्साहित है वही भाजपा हार का मंथन करने में जुटी है। भाजपा ने इन चुनावों में  जहा वीरभद्र सिंह के नाम पर जितने  और कांग्रेस को 2022 के मुग़रीलाल के सपने देखने की बात कही वही कांग्रेस ने पलटवार कर भाजपा में गुटबाजी के आरोप लागए है।
 
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने जो सपना देखा था उप चुनाव में जनता ने उसे पूरा किया है और 2022 में भी जनता का कांग्रेस को समर्थन मिलेगा और मुंगेरीलाल के सपने कांग्रेस ने भाजपा देख रही है। भाजपा उप चुनाव में मिली हार से उभर नही पाई है।
 
हार का भाजपा मंथन कर रही है लेकिन भाजपा अब प्रदेश में बैकफुट पर आ गई है। सरकार और संगठन सदमे से बाहर नहीं आ पा रही है। सरकार और संगठन में मतभेद खुलकर सामने आ रहे है और भाजपा में खेमे बन गए है।
 
भाजपा के इस मंथन में अनुराग ठाकुर ने दूरी बना ली और भाजपा के नेता पदों से इस्तीफा दे रहे है।मुख्यमंत्री को भाजपा के लोग नेता नहीं मान रहे है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की चार साल की कार गुजरी से जनता नाखुश है और उप चुनाव में जनता ने इसका जवाब दे दिया है और जनता बदलाव चाह रही है।
 
2022 में भी प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।  वही कांग्रेस में नेता और नीति न होने के आरोपों पर नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस के पास नेता भी है और नीति भी है।
 
कांग्रेस ने एक जुट होकर उप चुनाव लड़े ओर जीत भी दर्ज की। कांग्रेस द्वारा जन जागरण अभियान शुरू किया है और लोगो का भारी समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है जिससे भाजपा बौखलाई हुई है ।