केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले में शामिल गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त , सुरक्षाकर्मियों सहित वाहन चालक घायल 

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के काफ‍िले में शामिल गाडि़यां दुर्घटनाग्रस्‍त हुई

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले में शामिल गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त , सुरक्षाकर्मियों सहित वाहन चालक घायल 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  06-11-2021

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के काफ‍िले में शामिल गाडि़यां दुर्घटनाग्रस्‍त हुई हैं। जिसमे वाहन में सवार दो सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं।
 
गनीमत यह रही कि अनुराग ठाकुर की गाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बताते है कि केंद्रीय मंत्री घटनास्थल से आगे निकल गए। बताया जा रहा है आगे एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे चल रही तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
 
इस हादसे में दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया है। गौर हो कि केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर इन दिनों गृह जिला हमीरपुर के दौरे पर थे।
 
केंद्रीय मंत्री समीरपुर से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे, इस दौरान सर्किट हाउस हमीरपुर के समीप सुबह करीब नौ बजे यह हादसा पेश आया है। मंत्री के काफिले में चली गाड़ियों के आपस में टकराने से वाहन चालकों सहित दो पुलिस जवानों को गहरी चोटें आई हैं।
 
केंद्रीय मंत्री व उनका स्टाफ सहित उनकी गाड़ी पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक मंत्री की गाड़ी के ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ है। घटना के तुरंत बाद पुलिस जवानों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है।
 
मंत्री की गाड़ी के पीछे चल रही तीन गाड़ियों की टक्कर हुई है, इस कारण इन गाड़ियों के ड्राइवर भी घायल हुए हैं। हालांकि वाहन चालकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते सदर पुलिस थाना प्रभारी टीम सहित घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के निजी सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह के मुताबिक केंद्रीय मंत्री व गाड़ी में बैठा स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है। उनके काफिले के पीछे की गाड़ियों के टकराने की सूचना हमें भी मिली हैं।
 
 उधर ट्रैफिक प्रभारी पाल सिंह का कहना है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के काफिले में चल रहे वाहनों के आपस में टकराने की सूचना है। गाड़ी के आगे बेसहारा पशु आने के बाद एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे चल रहे वाहन टकरा गए।