कैबिनेट के विस्तार से पहले मोदी सरकार में उबाल, कई मंत्रियों ने दिया अपने पद से इस्तीफा

कैबिनेट के विस्तार से पहले मोदी सरकार में उबाल, कई मंत्रियों ने दिया अपने पद से इस्तीफा

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली   07-07-2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार को विस्तार होने जा रहा है। शाम 6 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है। 

नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। साथ ही अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, उनको भी कैबिनेट विस्तार में अहमियत मिल सकती है। बुधवार शाम होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

इसके अलावा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी से इस्तीफा मांगा गया है। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की भी कैबिनेट से छुट्टी हो गई है। उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, रमेश पोखरियाल निशंक को खराब स्वास्थ्य की वजह से केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया है। कोरोना होने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य लगातार ठीक नहीं था, ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जा रहा है। 

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है।केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले, मंत्री पद के संभावित चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद हैं। नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। साथ ही अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, उनको भी कैबिनेट विस्तार में अहमियत मिल सकती है।

इनको मिलेगा प्रमोशन कैबिनेट विस्तार में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के अलावा कुछ मंत्रियों का प्रमोशन भी हो सकता है। अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रुपाला, मनसुख मांडविया, और जी. किशन रेड्डी को कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।