कार्रवाई : हिमाचल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली में गिरफ्तार जानिए वजह 

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के समन के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह समेत पार्टी के अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया है

कार्रवाई : हिमाचल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली में गिरफ्तार जानिए वजह 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  21-07-2022
 
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के समन के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह समेत पार्टी के अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया है। 
 
 
इन सभी को बिरला मंदिर पुलिस थाने में रखा गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ की। इसी बीच ईडी की कार्रवाई के विरोध में देश भर में कांग्रेस ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
 
 
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम दबेगों के आगे झुकेंगे नहीं। शशि थरूर ने कहा कि यह अन्याय चल रहा है और अन्याय की राजनीति नहीं होनी चाहिए। ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सडक़ों पर हैं। 
 
 
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर विपक्ष के नेताओं को प्रताडि़त करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक इन नेताओं को प्रताडि़त करना बंद नहीं कर दिया जाता, कांग्रेस सडक़ों पर आंदोलन करती रहेगी।