कुल्लू पुलिस ने 2 किलो 522 ग्राम चरस के साथ दबोचा तस्कर

उपमंडल बंजार के अंतर्गत आने वाली तीर्थन घाटी के देयूरी नामक स्थान में एक व्यक्ति से 2 किलो 522 ग्राम चरस बरामद की गई है

कुल्लू पुलिस ने 2 किलो 522 ग्राम चरस के साथ दबोचा तस्कर

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू   05-06-2022
 
उपमंडल बंजार के अंतर्गत आने वाली तीर्थन घाटी के देयूरी नामक स्थान में एक व्यक्ति से 2 किलो 522 ग्राम चरस बरामद की गई है। यह व्यक्ति देउरी के पास अंधेरे में खड़ी गाड़ी के पीछे छिप गया। 
 
 
पुलिस टीम ने शक होने पर उसको मौके पर काबू किया और उससे 2 किलो 522 ग्राम चरस बरामद की। व्यक्ति की पहचान, ध्यान सिंह उर्फ पिंकू, निवासी गांव गनियाड जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। 
 
 
आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है।  मामला दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।