गन से अचानक चली गोली, छर्रे लगने से महिला घायल, जांच में जुटी पुलिस

कुल्लू के उपमंडल बंजार में अचानक गोली लगने से एक महिला घायल हो गई है। गोली के छर्रे लगने से घायल हुई महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू

गन से अचानक चली गोली, छर्रे लगने से महिला घायल, जांच में जुटी पुलिस

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू      14-12-2022

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में अचानक गोली लगने से एक महिला घायल हो गई है। गोली के छर्रे लगने से घायल हुई महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय अंजना नेगी पत्नी दीप नेगी गांव खाइण जिला कुल्लू छर्रे लगने से घायल हुई है। महिला ने पुलिस को बयान दिया कि यह धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अपने मायके गांव तरगाली आई हुई थी। 

इस दौरान सुबह वह अपने मायके में छत पर बैठी धूप सेंक रही थी। इस दौरान उसके साथ भाई सुरेन्द्र संधू औ भतीजा नवीन संधू भी थे। अंजना ने बताया कि उसी समय अचानक एक धमाके की आवाज सुनाई दी और उसे एकदम ऐसा लगा कि उसकी दाहिनी बाजू और टांगें सुन्न हो रही हैं। उसके भाई व भतीजा को इस बारे में बताया और अचानक इस दौरान कूल्हे, थाई और बाजू से अचानक खून बहने लगा। 

पूछताछ में पता चला कि किसी व्यक्ति ने फायरिंग की है, जिसके छर्रे आकर अंजना के शरीर में लगे हैं। वहीं, पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि फायरिंग पास वाले घर से हुई। जो घायल महिला के रिश्तेदार का ही घर है, लेकिन यह फायरिंग गलती से हुई है। 

पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि फायरिंग एक्सीडेंटल है। अब तक की पुलिस जांच में इस बात का पता चला है कि जिस मकान से यह फायरिंग हुई है, वह छर्रे लगने से घायल हुई महिला के रिश्तेदारों का ही घर है। बंजार पुलिस की टीम मामले की जांच मर जुट गई हैं।