गुप्त सुचना के आधार पर चिट्टा तस्कर को दबोचने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 जवान जख्मी 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट टीम पर शनिवार शाम जानलेवा हमला

गुप्त सुचना के आधार पर चिट्टा तस्कर को दबोचने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 जवान जख्मी 

यंगवार्ता न्यूज़ - सुंदरनगर   01-05-2022

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट टीम पर शनिवार शाम जानलेवा हमला हुआ।

पुलिस की स्पेशल टीम थाना बल्ह के तहत ग्राम पंचायत कठयांहू क्षेत्र में चिट्टा माफिया पर कार्रवाई करने के लिए गई थी। इसी दौरान दो आरोपियों ने पुलिस टीम पर दराट से जानलेवा हमला कर दिया।                           

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट पुलिस थाना बल्ह के तहत ग्राम पंचायत कठयांहू में गुप्त सूचना के आधार पर घर में चिट्टे की बरामदगी को लेकर रेड करने गई हुई थी।

पुलिस टीम ने आरोपियों से 50 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया। वहीं पुलिस टीम पर जानलेवा हमले को लेकर भी आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। 
                   
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दो आरोपियों पर 50 ग्राम चिट्टा रखने के साथ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने को लेकर मामला  दर्ज किया गया है।  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।