चंद्रताल में फंसे 300 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान तेज

चंद्रताल में फंसे लोगों को सही सलामत निकालने का काम शुरू राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और सीपीएस संजय अवस्थी 18 घंटे के कड़े संघर्ष के बाद देर रात बर्फ से ढके रास्ते को साफ करवाते

चंद्रताल में फंसे 300 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान तेज

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      13-07-2023

चंद्रताल में फंसे लोगों को सही सलामत निकालने का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले आदेशों के वाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और सीपीएस संजय अवस्थी 18 घंटे के कड़े संघर्ष के बाद देर रात बर्फ से ढके रास्ते को साफ करवाते हुए चंद्रताल पहुंच चुके हैं। 

मंत्री जगत सिंह नेगी ने सेटेलाइट फोन के द्वारा मुख्यमंत्री को इस संबंध में सूचित कर दिया है, जो अभी कुल्लू में हैं। चंद्रताल में फंसे यात्रियों को बाई रोड निकालने के लिए काम शुरू हो गया है।

यहां हेलिकाप्टर के माध्यम से सिर्फ एक उड़ान हो पाई थी, जिसमें सात लोगों को एमर्जेंसी की स्थिति में निकाला गया था। उसके बाद वायुसेना ने भी खराब मौसम के कारण इस लोकेशन पर ऑपरेट करने से इनकार कर दिया था। 

दूसरी तरफ किन्नौर जिला के सांगला में आई बाढ़ के कारण वहां फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू हो गया है। यहां भी सेना के हेलिकॉप्टर काम पर लगाए गए हैं। यहां फंसे दो इजराइली टूरिस्ट भी ट्रेस कर लिए गए हैं। ये सभी सुरक्षित हैं और इन्हें अब हेलिकाप्टर के माध्यम से निकाला जा रहा है। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद मंडी जिला के थुनाग का दौरा करने के बाद के बाद सांगला आ रहे हैं। यहां से फिर शाम को वह शिमला लौटेंगे और भारत सरकार से आपदा राहत के तौर पर लिए जाने वाले पैकेज के लिए औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।