चरस की खेप के साथ महिला पुरुष गिरफ्तार , जाँच में जुटी पुलिस 

जिला सिरमौर पुलिस ने राजगढ़ क्षेत्र में नशे की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है।

चरस की खेप के साथ महिला पुरुष गिरफ्तार , जाँच में जुटी पुलिस 
यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़   13-12-2021
 
जिला सिरमौर पुलिस ने राजगढ़ क्षेत्र में नशे की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नजद चन्दौल (स्लैच कैंची हाब्बन रोड़) पर नाकाबन्दी के दौरान एक व्यक्ति एवं एक महिला के कब्जा से 3.044 किलोग्राम चरस वरामद की है।
 
 दोनों  गांव खनिवड नाड मेला, डाकघर सनौरा, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के रहने अवले है। उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर के गिरफ्तार किया गया है ।
 
डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।