जालंधर उपचुनाव के लिए हिमाचल और राजस्थान के सीएम स्टार प्रचारक, हरियाणा व उत्तराखंड के पूर्व सीएम भी शामिल

जालंधर लोकसभा उपचुनाव सभी दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी

जालंधर उपचुनाव के लिए हिमाचल और राजस्थान के सीएम स्टार प्रचारक, हरियाणा व उत्तराखंड के पूर्व सीएम भी शामिल

यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़     20-04-2023

जालंधर लोकसभा उपचुनाव सभी दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस ने भी अपनी परंपरागत सीट को हरह सूरत में हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। 

इसी कड़ी में कांग्रेस ने पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजिंदर कौर भट्ठल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 40 स्टार प्रचारकों की फौज जालंधर में लगाई है।