दो लाख लोगों का हिमकेयर से मुफ्त इलाज हुआ, कांग्रेस इसे काम नहीं मानती : जयराम ठाकुर

हमने अपने कार्यकाल में लोगों के मुफ्त इलाज के लिए हिमकेयर योजना चलाई। इस योजना के माध्यम से अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों को मुफ्त उपचार

दो लाख लोगों का हिमकेयर से मुफ्त इलाज हुआ, कांग्रेस इसे काम नहीं मानती : जयराम ठाकुर
चार साल के कार्यकाल में गरीबों के लिए समर्पित रही भाजपा सरकार

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू   24-10-2021
 
हमने अपने कार्यकाल में लोगों के मुफ्त इलाज के लिए हिमकेयर योजना चलाई। इस योजना के माध्यम से अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों को मुफ्त उपचार हुआ गया। कांग्रेस इसे काम नहीं मानती। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी विधानसभा के शवाड़ में आयोजित जनसभा में कहीं। 
 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी को करवाचौथ की शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि करवा चौथ का व्रत होने के बावजूद बड़ी महिलाओं की उपस्थिति यहां ज्यादा है। मुख्यमंत्री ने इन सभी महिलाओं और सभा में मौजूद लोगों का आभार जताया।
 
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है, हमने अपनी सरकार को गरीबों के लिए समर्पित किया है। उन्होंने गरीबों के लिए चलाई जा रही हिमकेयर, गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना समेत अन्य योजनाओं का जिक्र किया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता गरीबों के लिए किए जा रहे इन कामों को काम नहीं मानते। शायद वो घोटालों और भ्रष्टाचार को ही अपना काम मानते हैं। क्षेत्रवाद को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के आड़े हाथों लिया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हालत पूरे देश में खराब है। आने वाले कई सालों तक कांग्रेस बिल्कुल खत्म है। यह इसलिए क्योंकि लोगों को अब कांग्रेस की सच्चाई पता है। इनके पास न तो नेता है ना ही नेतृत्व। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मुख्यमंत्री तो मंडी-मंडी ही कहते रहते हैं। मेरे लिए मंडी का मतलब पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र से है
 
। क्षेत्रवाद तो तब होता था जब हरी टोपी पहन कर ही काम हो जाते थे। जो टोपी हमारी संस्कृति की पहचान है, उसका भी राजनीतिकरण कर दिया था। आज पूरा पूरा हिमाचल किन्नौर से सिरमौर तक एक है। सेना पर राजनीति करने के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस बात से सहमत हैं कि सेना को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। लेकिन ये सच्चाई है कि कांग्रेस के लोग सेना के जवानों के ऊपर इस तरह से टिप्पणी करेंगे तो वो बर्दाश्त नहीं होगी।