दरिंदगी : सवा साल की भतीजी के साथ ताऊ ने किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

जिला मुख्यालय नाहन में मानवता को शर्मसार करने और रिश्तो को तिलांजलि देने का एक मामला सामने आया है

दरिंदगी : सवा साल की भतीजी के साथ ताऊ ने किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  10-04-2022

 

जिला मुख्यालय नाहन में मानवता को शर्मसार करने और रिश्तो को तिलांजलि देने का एक मामला सामने आया है। जहां एक 34 वर्षीय प्रवासी व्यक्ति ने सवा साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर दरिंदगी की हदें पार कर दी है। जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय नाहन में एक प्रवासी व्यक्ति ने शनिवार को 1 साल 4 महीने की भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

 

बताते हैं कि यह वाकया शनिवार दोपहर का है जब मासूम घर में खेल रही थी इसी दौरान रिश्ते का ताऊ उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका पता तब चला जब एक युवक ने बच्चे को रोते हुए सुना और वह मौके पर पहुंचा। युवक को देखते ही आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गया , लेकिन युवक ने इसकी जानकारी परिजनों को दी जिसके चलते परिजन उनको अस्पताल ले गए और पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

बताते हैं कि आरोपी रिश्ते में बच्ची का ताऊ लगता है। मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन में एक प्रवासी ने रिश्ते की भतीजी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो और आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि बच्ची की हालत अभी स्थिर है और वह अस्पताल में उपचाराधीन है।