दूसरी बार हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ. राजीव बिंदल , जेपी नड्डा ने की नियुक्ति 

कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकार आज समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज जहां हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक बार फिर डॉ. राजीव बिंदल को नियुक्त किया है

दूसरी बार हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ. राजीव बिंदल , जेपी नड्डा ने की नियुक्ति 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   23-04-2023
 
कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकार आज समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज जहां हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक बार फिर डॉ. राजीव बिंदल को नियुक्त किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में भी बदलाव किया है। 
 
 
जेपी नड्डा द्वारा जारी किए गए आदेशों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पर जहां डॉ. राजीव बिंदल की नियुक्ति की गई है , वही सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है , जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन राणा को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का महामंत्री मनोनीत किया गया है।
 
 
 हिमाचल प्रदेश की बात करते हैं तो पिछले करीब चार दिनों से हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश कश्यप के इस्तीफे की चर्चाएं चल रही थी। साथ ही पिछले कुछ दिनों से सुरेश कश्यप अस्वस्थ चल रहे थे , जिसके चलते वह दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचाराधीन थे , लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी ने इस सस्पेंस से पर्दा उठा लिया है और डा. राजीव बिंदल को एक बार फिर भाजपा अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। 
 
 
आपको बता दें कि कराना काल के समय डॉक्टर राजीव बिंदल को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे लेकिन सभी आरोप निराधार पाए गए और जांच में कुछ भी हासिल नहीं हुआ जिसके लिए डॉ राजीव बिंदल को बाकायदा क्लीन चिट  मिल गई थी और उन्हें दोषमुक्त किया गया था। पार्टी के प्रति उनकी वफ़ादारी और वरिष्ठता  को देखते हुए भाजपा हाई कमान ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। 
 
 
गौर हो कि भारतीय जनता पार्टी के तेजतर्रार नेता डा. राजीव बिंदल इससे पहले भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही उनका राजनीति में भी लंबा अनुभव है जिसको देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष जिम्मेवारी सौंपी है। डा. बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला सिरमोर खासकर नाहन निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।