नही रहे शांता सरकार के पूर्व पंचायती राज मंत्री रूप सिंह , 95 साल की उम्र में हुआ निधन 

हिमाचल के पूर्व पंचायती राज मंत्री रूप सिंह का रविवार को निधन हो गया। पैतृक गांव नौहराधार में उनके अंतिम संस्कार मे सैकड़ों लोग शामिल हुए। 1977 में इन्होंने जनता दल से चुनाव लड़ा था

नही रहे शांता सरकार के पूर्व पंचायती राज मंत्री रूप सिंह , 95 साल की उम्र में हुआ निधन 

लाल सिंह शर्मा - संगड़ाह  29-05-2022
 
हिमाचल के पूर्व पंचायती राज मंत्री रूप सिंह का रविवार को निधन हो गया। पैतृक गांव नौहराधार में उनके अंतिम संस्कार मे सैकड़ों लोग शामिल हुए। 1977 में इन्होंने जनता दल से चुनाव लड़ा था और तत्कालीन सीएम शांता कुमार के मंत्रीमंडल मे राज्य मंत्री के बने थे। उनके निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर है। 
 
 
1927 में जन्मे पूर्व राज्यमंत्री रूप सिंह का रविवार को नौहराधार मे अंतिम संस्कार हुआ। जानकारी के अनुसार रूप सिंह को उस दौरान कांग्रेस  मे शामिल होने से शांता सरकार गिर गई थी और तब जन प्रतिनिधियों के दल बदलने संबंधी कानून नहीं था। हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत परमार का विधानसभा क्षेत्र रहे रेणुकाजी अथवा उपमंडल संगड़ाह से संबंध रखने वाले वह आखरी मंत्री थे और तब से रेणुका जी का कोई विधायक मंत्री नहीं बन सका। 
 
 
जानकारी के अनुसार तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने रूप सिंह को राज्य मंत्री के अलावा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन का पद भी दिया था। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने कहा कि पूर्व राज्य मंत्री के अंतिम संस्कार मे पुलिस चौकी नौहराधार से कुछ जवान गए थे। उनके निधन के शोक स्वरूप नौहराधार मे बाजार बंद रहा। 
 
 
पूर्व मंत्री के निधन पर जिला सिरमौर व प्रदेश के कई भाजपा व कांग्रेस नेताओं व विभिन्न संगठनों ने शोक प्रकट व्यक्त किया है। उनके अंतिम संस्कार मे प्रशासन की ओर से तहसीलदार नौहराधार मौजूद रहे। देर सायं तक उनके घर सांत्वना देने के लिए आने वालों का हुजूम लगा रहा।