नाहन शहर की सड़कों और मरम्मत कार्यों पर 1.20 करोड़ होंगे खर्च   

नाहन शहर की सड़कों और मरम्मत कार्यों पर 1.20 करोड़ होंगे खर्च   

नगरपालिका नाहन ने फ्लॉट किए 30 टैंडर,अक्टूबर माह के मध्य तक शुरू हो जाएंगे मरम्मत कार्य

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   16-09-2021

बरसात के कारण खराब हुई सड़कों की मरम्मत और शहर में रुके हुए विकास कार्यों को पुरा करने के लिए नगर पालिका नाहन ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। इन कार्यों पर करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

मीडिया से बात करते हुए नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि सड़कों की मरम्मत और रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए 1.20 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। सड़कों की मरम्मत कार्यों के लिए ई टेंडर के माध्यम से टेंडर आमंत्रित किए गए है। 

उन्होंने बताया कि नगर पालिका नाहन ने 30 टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। जिनमें शहर के विभिन्न विकास कार्य और मरम्मत कार्य शामिल है। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर को इन टेंडरों की टेक्निकल बिड खुलने के बाद फाइनेंसियल बिट खोली जाएगी। 

यह सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अक्टूबर वहां के मध्य तक शहर में मरम्मत और अधूरे पड़े कार्यों को गति दी जाएगी।

शहर की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों में कुछ वार्डों की गलियों को पक्का करना, पब्लिक टॉयलेट की मरम्मत, श्मशान घाट में शेड निर्माण आदि शामिल है। 

जबकि सड़कों में मुख्य रूप से उपायुक्त कार्यालय की ओर जा रही सड़क, हाथी कब्र, नोनी का बाग और वार्ड नंबर 12 की सड़क मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर रखा गया है।