पौंग झील के साथ नगरोटा सूरियां को भी पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित  : राकेश पठानिया 

पौंग झील के साथ नगरोटा सूरियां को भी पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित  : राकेश पठानिया 

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला   02-08-2020

हिमाचल प्रदेश सरकार के वन एवं युवा खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से पौंग झील विश्व में सबसे बड़ा वेटलैंड है। इसलिए हम ईको टूरिज्म के जरिए इसे और सुंदर बनाएंगे। 

इसी के साथ धर्मशाला का जो पैकेज है, उसे और बढ़ाया जाएगा इसके लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि पौंग झील में सबसे अधिक प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। 

यह सबसे बड़ा वर्ड वाचिंग एरिया हैं। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री पठानिया ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से नगरोटा सूरियां को एक मुख्य केंद्र बनाया जाएगा।

इससे पहले पठानिया ने सत्य साईं मंदिर लंज में अपने परिवार के साथ माथा टेका। उनके साथ जवाली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता संजय गुलेरिया भी मौजूद रहे।