राजीव सैजल को स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ ने दी बधाई

राजीव सैजल को स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ ने दी बधाई

यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़   02-08-2020

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ हिमाचल प्रदेश ने डॉ राजीव सैजल को स्वास्थ्य एवम आयुर्वेद मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी है और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

संघ के प्रदेश  अध्यक्ष हरीश चन्द्र ठाकुर, उपाध्यक्ष सोनिया डडवाल ,महासचिव रविदत्त भारद्वाज, वित्त एवं कार्यालय सचिव लाइकराम रघुवंशी  मुख्य सरंक्षक नरवीर कुमार शर्मा, सरंक्षक राज कुमार, मुख्य सलाहाकार करतार पटियाल, सलाहकार सीमा ठाकुर सिरमौर एवं रूपलाल शर्मा बिलासपुर, कांगड़ा के महासचिव और राज्य प्रवक्ता सुभाष चंद, राज्य मीडिया प्रभारी रमेश गौतम, राज्य प्रेस सचिव रविशंकर मंडी एवं संयोगिता सोलन, जगजीत काला कांगड़ा राज्य उपाध्यक्ष प्रताप चोपड़ा काँगड़ा, रमेश राठौर शिमला,बलवान अविनाशी चम्बा, प्यारे लाल शर्मा बिलासपुर, सीमा ठाकुर सोलन,विक्रमा ऊना, संदीप कुमार हमीरपुर, अतिरिक्त महासचिव राजेन्द्र शर्मा,कुल्लू, हरपाल सिंह मंडी, सहसचिव विजय लक्ष्मी कांगड़ा, राजेश शर्मा सिरमौर,दीपक सहगल कांगड़ा,वकील चंद चम्बा,क्षेत्रीय सचिव अहिल्या कुल्लू,राजेन्द्र कुमार शिमला, प्रदीप कुमार कंवर सोलन, रीता गुप्ता मंडी, मुख्यसँगठन सचिव,नंद लाल ठाकुर मंडी, नरेश परमार सिरमौर, जयंती शर्मा शिमला, मनोहर लाल हमीरपुर, विजय नाग कांगड़ा, मुख्य लेखाकार प्रेमपाल सिरमौर, कृष्णकुमार नेगी किनोर, प्रकाश चंद हमीरपुर,जिला कांगड़ा के अध्यक्ष हरीश शर्मा , शिमला के अध्यक्ष  सुरेंद्र नेगी, महासचिव प्रताप शर्मा, ऊना के अध्यक्ष हरगोबिंद माह सचिव विपिन शर्मा, सिरमौर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज चौहान, महासचिव मदन लाल,  प्रेस सचिव राजेश भारद्वाज, हमीरपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर, महासचिव सीता राम संधू, अजय जगोता, सोलन के अध्यक्ष शंकर देव चौधरी,अभिनाशी, बिलासपुर से शकुंतला देवी,कुल्लू से किरण चौहान, बिलासपुर से तीर्थ राम धीमान, सिरमौर से दीपक भारद्वज, अजय कुमार, अशोक नेहरू,  रीता शिरिवास्तव,  बलकिश, जगदीश हाब्बी ने सँयुक्त बयान जारीी  करते हुए  कहा है कि  राजीव सैजल के  गतिशील नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग नई ऊंचाइयों को छुएगा।  

इसके अतिरिक्त संघ द्वारा  दो अन्य नए मंत्री बनाने पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी का आभार व्यक्त किया  है।उन्होंने  राकेश पठानिया, राजिन्द्र गर्ग, सुखराम चौधरी को  हिमाचल सरकार में मंत्री बनने पर  हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। 

संघ के सभी पदाधिकारियों ने शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को  हिमाचल भाजपा अध्यक्ष पद ग्रहण करने पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की है।