पंजाब प्रकरण के बाद में हिमाचल हाई अलर्ट पर हिमाचल , सीएम सुक्खू बोले , परेशां नहीं किये जायेंगे टूरिस्ट

पंजाब में खालिस्तानी अमृतपाल सिंह को लेकर छिड़े विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश को भी हाई अलर्ट किया गया। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पंजाब से सटी सीमाओं पर पहरे को और भी कड़ा कर दिया गया है

पंजाब प्रकरण के बाद में हिमाचल हाई अलर्ट पर हिमाचल , सीएम सुक्खू बोले , परेशां नहीं किये जायेंगे टूरिस्ट

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   20-03-2023
 
पंजाब में खालिस्तानी अमृतपाल सिंह को लेकर छिड़े विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश को भी हाई अलर्ट किया गया। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पंजाब से सटी सीमाओं पर पहरे को और भी कड़ा कर दिया गया है, लेकिन पुलिस को पर्यटकों और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को परेशान नहीं करने की सलाह दी गई है। साथ ही संदिग्धों पर नजर रखने को कहा है। शिमला में सीएम सुक्खू ने कहा कि डीजीपी को निर्देश दिए गए हैं। बाहर से आने वाले किसी भी पर्यटक को तंग नहीं किया जाएगा, लेकिन संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाएगी। 
 
 
पंजाब और हिमाचल के लोग भाई-भाई हैं। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। सिक्योरिटी को हाई अलर्ट पर रखा गया है, लेकिन हिमाचल में इस तरह की कोई स्थिति नहीं है। उनका कहना है कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो पंजाब के मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए हिमाचल पुलिस पहले ही अलर्ट पर है। अब हिमाचल रोडवेज के ड्राइवरों और कंडक्टरों को भी अलर्ट पर रखा गया है। 
 
 
निगम प्रबंधन की ओर से बाहरी राज्य पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर के रूटों पर जाने वाले ड्राइवर कंडक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थिति पर नजर रखें। किसी भी तरह की स्थिति बेकाबू होते देख तुरंत वापस लौट आएं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पल-पल का अपडेट प्रबंधन के अधिकारियों को दें। 
 
 
एचआरटीसी बसें फिलहाल जालंधर तक ही जाएंगी। अमृतसर, होशियारपुर वाले रूट बंद रहेंगे। हालात अगर सही रहते हैं तो इन रूटों पर भी बसें चलाने के निर्देश दे दिए जाएंगे। एचआरटीसी के डीएम देवासेन नेगी का कहना है कि हम स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए हैं। फिलहाल बसों के रूट एक्टिव हैं। हमने जरूरी दिशा निर्देश ड्राइवर कंडक्टरों को दिए हैं।