प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी सामाजिक दूरी और मास्क को लेकर बरतें सतर्कता  

प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी सामाजिक दूरी और मास्क को लेकर बरतें सतर्कता  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   22-09-2020

कोरोना वायरस के चलते लम्बे समय बात बॉर्डर खुलने से पर्यटकों की भीड़ हिमाचल में बढ़ने लगी है। इसी के चलते हिमाचल प्रदेश पुलिस ने राज्य के अंदर आने वाले सभी पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले पर्यटक कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी और मास्क को लेकर खास सतर्कता बरतें।

पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक सार्वजनिक स्थलों पर फेस मास्क जरूर लगाएं व समय-समय पर हाथ धोते या सैनिटाइज करते रहें।

पुलिस के अनुसार अगर कोई व्यक्ति आदेशों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।