प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के 10 नए मामलें, 636 पहुंचा आंकड़ा

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के 10 नए मामलें, 636 पहुंचा आंकड़ा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  20-06-2020

हिमाचल में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को चार नए मामले आए हैं।  सिरमौर जिले के पांवटा में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। दोनों के शुक्रवार को सैंपल लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। 

इनमें से एक वैली आयरन इकाई का कामगार है, जो कॉलोनी में ही क्वारंटीन था। जबकि दूसरा वीआईपी रिजॉर्ट में आए संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है।बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देओल ने मामले की पुष्टि की है। 

वहीं, कांगड़ा जिले में चार नए मामले आए हैं। इनमें इंदौरा की एक और जयसिंहपुर की दो महिलाएं पॉजिटिव पाई गई हैं।

वहीं हरचक्कीया एक 45 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव है। जयसिंहपुर की दोनों महिलाएं पहले पॉजिटिव आए लोगों के प्राथमिक संपर्क में आने से संक्रमित हुई हैं। 

वहीं दो अन्य का यात्रा इतिहास दिल्ली का है। सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर डाढ शिफ्ट किया जा रहा है। जिले में शनिवार को 12 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

इसी तरह कुल्लू के भुंतर में संस्थागत क्वारंटीन में चल रहे सीआईएसएफ के जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मणिपुर का जवान भुंतर में तैनात है।

उधर, शिमला में तीन नए मामले आए हैं। शिमला स्थित ग्रेंड होटल में क्वारंटीन एक महिला और पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, रामपुर में क्वारंटीन महिला भी पॉजिटिव निकली है। तीनों को कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया जा रहा है। 

राज्य में कोरोना संक्रमित मामलों की कुल संख्या 630 हो गई है। 11 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। 385 मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से छह की मौत हुई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 224 हो गई है।