प्रदेश में जल्द लागू होगी नई खेल नीति : पठानियां 

प्रदेश में जल्द लागू होगी नई खेल नीति : पठानियां 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   12-09-2020

हिमाचल प्रदेश में नई खेल नीति जल्द आएगी। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि स्पोर्ट्स नीति में हिमाचल को खेल गतिविधियों में बढ़ावा देने के पर्याप्त प्रावधान हैं। 

विधायक नरेंद्र ठाकुर द्वारा हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक को लेकर उठाए गए मामले पर राकेश पठानिया ने कहा कि लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के इस ट्रैक से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं।

इसकी देखरेख युवा सेवाएं विभाग कर रहा है। जल्दी ही यहां का दौरा कर व्यवस्थाओं का आकलन किया जाएगा।