प्रियंका गांधी आज सोलन से हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का करेंगी शंखनाद    

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद सोलन से करेंगी। वह 12:00 बजे ठोडो मैदान में परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली को संबोधित करेंगी

प्रियंका गांधी आज सोलन से हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का करेंगी शंखनाद    

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन        14-10-2022

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद सोलन से करेंगी। वह 12:00 बजे ठोडो मैदान में परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली को संबोधित करेंगी। 

मौसम साफ रहा तो प्रियंका गांधी शिमला से सोलन के लिए चॉपर से आएंगी। उनका चॉपर बसाल हेलीपैड पर उतरेगा। मौसम खराब हुआ तो वह सड़क मार्ग से सोलन पहुंचेंगी।  प्रियंका गांधी महारैली में जनता को कांग्रेस की ओर से दी जाने वाली 10 गारंटियों का जिक्र करेंगी। 

हिमाचल में सरकार बनाने के लिए अन्य घोषणाओं का भी एलान कर सकती हैं। इस महारैली के सफल आयोजन के लिए प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश नेताओं ने गुरुवार दोपहर से ही सोलन में डेरा डाल दिया है। 

महारैली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आदि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी बीते 4 अक्तूबर से राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने घर पर रुकी हुई हैं। उनके साथ सोनिया गांधी भी यहीं पर ठहरी हुई हैं।