पूर्व मंत्री जीएस बाली के घर पहुंचे सीएम जयराम , निधन पर जताया शोक 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को कांगड़ा मजदूर कुटिया में पहुंचे। यहां पर पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया।

पूर्व मंत्री जीएस बाली के घर पहुंचे सीएम जयराम , निधन पर जताया शोक 

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला   05-11-2021

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को कांगड़ा मजदूर कुटिया में पहुंचे। यहां पर पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया।
 
इस मौके पर वह पूर्व मंत्री जीएस बाली के बेटे रघुवीर सिंह बाली से मिले और इस दुखद घटना पर बात की व उनके अचानक चले जाने पर दुख व्यक्त किया।
 
इस मौके पर उनके साथ मंत्री विक्रम ठाकुर, सुरेद्र काकू व अन्य भाजपा नेता भी साथ थे। वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री ने टंडन क्लब कांगड़ा में बनाए गए कोविड सेंटर का निरीक्षण भी किया और फीडबैक लिया।
 
जबकि सुबह मुख्यमंत्री ज्वालामुखी पहुंचे थे, ज्वालामुखी में उन्होंने केदारनाथ में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर मुख्यमंत्री का संदेश भी सुना।
 
ज्वालामुखी मंदिर में पूजा अर्चना भी की और वहां माथा भी टेका। इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्व मंत्री के घर में उनके स्वजनों को इस दुखद घटना का ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे हैं।
 
उसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कांगड़ा के विधायक पवन काजल के घर पहुंचे और घर में उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया और इस दुःख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया।