पांवटा अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला की सफल डिलीवरी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के चिकित्सकों ने एक कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला की सफल डिलीवरी करवाई है।

पांवटा अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला की सफल डिलीवरी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  20-01-2022

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के चिकित्सकों ने एक कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला की सफल डिलीवरी करवाई है। डॉ. सुधि गुप्ता ने नर्स और सभी कर्मचारियों के सहयोग से स्वस्थ प्रसव करवाया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ और सकुशल हैं। 

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने बताया की सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के स्टाफ ने कोरोना पॉजिटिव महिला की डिलीवरी करवाई है और दोनों सुरक्षित और सकुशल है। एक दो दिन में महिला को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।