पांवटा साहिब में पूर्व युंका अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में शुरू हुआ "घर घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस" अभियान…

पांवटा साहिब में पूर्व युंका अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में शुरू हुआ

यंगवार्ता  न्यूज़ - पांवटा साहिब 02-07-2021

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने पावंटा साहिब विधानसभा की फूलपुर पंचायत के बांगरन गांव से युवा कांग्रेस साथियों के सहयोग से “घर घर कांग्रेस” हर घर कांग्रेस ” अभियान की शुरुआत की।

इस अभियान के तहत प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहाकि प्रदेश और देश के अंदर दोनों जगह भाजपा की सरकार है इन सरकारों की जनविरोधी नीतियों से देश का किसान, युवा, महिला, व्यापारी सभी वर्ग परेशान है।


देश और प्रदेश में मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। बेरोजगारों की लंबी लाइन आज प्रदेश में खड़ी हो चुकी है। कोरोना काल में सरकार के प्रबंधों की पोल खुल चुकी है।

सरकार की नीतियां आज आम जन के खिलाफ है। आज प्रदेश के भीतर लोगों का भाजपा के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। आने वाले 2022 में प्रदेश के भीतर निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस और कांग्रेस घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेगी।

इस अभियान में युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य परमिंदर सिंह बिट्टू, इंतजार अली पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, अरविंद सिंह, रितेश मेहता, नरेंद्र परमार, इरफान, इमरान जी, सतविंदर सिंह बिट्टू पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस, महेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, मदन कुमार, नरेंद्र, सुनील, शाहनवाज, लवली, सलमान, आधिल, सादिक, अजय तोमर, नदीम खान, आसिफ अली, संजय आदि कई युवा उपस्तिथि रहे।