पांवटा साहिब में सड़क हादसा, ट्रक ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर 

विकास खंड पांवटा साहिब के विश्व कर्मा चौक  पर एक ट्रक की टक्कर ने महिला को टक्कर मारी जिसमे महिला घायल हो गई जिसमे महिला की टांग की हड्डी टूट गई है। 

पांवटा साहिब में सड़क हादसा, ट्रक ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर 
सिविल अस्पताल से महिला रैफर, चालक हिरासत में

अंकिता नेगी - पांवटा साहिब  18-01-2022

विकास खंड पांवटा साहिब के विश्व कर्मा चौक  पर एक ट्रक की टक्कर ने महिला को टक्कर मारी जिसमे महिला घायल हो गई जिसमे महिला की टांग की हड्डी टूट गई है। 

प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रैफर कर दिया है। परिजन महिला को उत्तराखंड के निजी अस्पताल मे ले गये जबकि पुलिस ने चालक को हिरासत मे लेकर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। 

पीड़िता की पहचान  रिंकु कुमारी(36)पत्नी राजू कुमार , वार्ड नंबर9 देवीनगर के रूप में हुई है।

घटना उस वक्त पेश आई जब पीड़िता किसी काम से बाजार आई थी कि विश्व कर्मा चौक पर एक ट्रक ने टक्कर  मारी और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

महिला को घायलावस्था मे पांवटा साहिब सिविल अस्पताल लाया गया।जहा महिला को प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया वहीं महिला के परिजन उसे किसी निजी अस्पताल ले गए।

डयूटी पर तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ कमाल पाशा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर कर दिया। उन्होंने कहा कि महिला के पांव की हड्डी टूट गई है। उधर, पुलिस ने आगामी कारवाई शुरू कर दी है।