भाजपा के 20 बूथों में ग्राम केंद्र सम्मेलन हुआ संपन्न : सुखराम 

भाजपा के 20 बूथों में ग्राम केंद्र सम्मेलन हुआ संपन्न : सुखराम 

यंगवार्ता न्यूज़  - पांवटा साहिब   01-08-2021

राजपुर में आंजभोज ज़ोन के भारतीय जनता पार्टी के पाँच ग्राम केंद्रो के 20 बूथों में ग्राम केंद्रो का सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमें पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहाँ कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस लें।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को जनता के मध्य लेकर जायें। जिससे अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का फ़ायदा मिल सके।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेन्शन की उम्र 80 से घटा कर 70 की जिससे पाँवटा साहिब विधानसभा के लगभग 3700 से अधिक लोगों को प्रति माह 1500₹ की पेन्शन का लाभ मिला।

प्रदेश सरकार ने 65 से 70 वर्ष की महिलाओं को प्रत्येक माह 1000₹ पेन्शन शुरू की,केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना व प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना से हज़ारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना,किसान सम्मान निधि,वन रैंक वन पेन्शन,प्रधानमंत्री योजना इत्यादि व प्रदेश सरकार की सहारा योजना, जनमंच, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, शगुन योजना,मुख्यमंत्री आवास योजना,श्रम कल्याण बोर्ड इत्यादि योजनाए कार्यकर्ताओं को बतायी।

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएँ हर वर्ग को लाभान्वित कर रही हैं।इन योजनाओं से आम व्यक्ति को लाभ हो रहा है,इन योजनाओं से पाँवटा विधानसभा के लगभग हर परिवार को लाभ मिला हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा के लिए तैयार रहने व जनता में जाने की अपील की,उन्होंने कहा कि प्रदेश में निश्चित रूप से जयराम सरकार पुनः बनेगी।

सुखराम चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के चुनावों में उतरेगी व मिशन रिपीट का लक्ष्य पूर्ण करेगी।

मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने  कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह माह के अंतिम रविवार को मन की बात अवश्य सुने व इसकी चर्चा बूथ पर अन्य लोगों के साथ करे,उन्होंने चुनाव प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण टिप्स कार्यकर्ताओं को दिए।

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी,मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता बैठक में मंडल महामंत्री हितेंदर कुमार, देवराज चौहान, युवामोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह, मनीष तोमर, राहुल चौधरी, भाजपा समर्थक जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी ग्राम केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक आदि उपस्थित रहें।