भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कमेटी ने लगाया रक्तदान शिविर

भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कमेटी ने लगाया रक्तदान शिविर

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   20-08-2021

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जयंती पर सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब दो दर्जन लोगों ने रक्तदान किया।

मीडिया से बात करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंवर अजय बहादुर सिंह ने बताया कि भारत रत्न एवं पूर्व में रहे कांग्रेस के प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 77वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। 

शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर से पूर्व राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 

कोरोना के चलते इस वर्ष राजीव गांधी जयंती को बड़ी सादगी और एहतियात के साथ मनाया गया। जिला के अलावा हर ब्लॉक स्तर पर राजीव गांधी जयंती के मौके पर पौधारोपण और अस्पतालों में फल वितरण की कार्य भी किए जा रहे हैं।

राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता माने जाते हैं और इस आधुनिक भारत में उनका योगदान अविस्मरणीय है।