हिमाचल प्रदेश रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा कर्फ्यू बढ़ी

हिमाचल प्रदेश रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा कर्फ्यू बढ़ी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 30-06-2020

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में रात नौ बजे से सुबह पाचं बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। प्रदेश में अब तक अब तक शाम सात बजे से सुबह के सात तक कर्फ्यू की अवधि थी। अब दो घंटे की और ढील बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री शिमला से प्रदेश के डीसी और एसपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थागत और होम क्वारंटीन के तंत्र को मजबूत किया जाएगा।

सीएम ने उपायुक्तों से कहा कि वे अपने-अपने जिलों में पूरी की गई विभिन्न विकास परियोजनाओं की सूची तैयार करें ताकि उनका ऑनलाइन उद्घाटन किया जा सके। उन्होंने उपायुक्तों से परियोजनाओं की सूची प्रस्तुत करने के लिए भी कहा जिसके लिए आधारशिला ऑनलाइन रखी जा सके और लोग इन परियोजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि राज्य में स्थिति नियंत्रण में है और सरकार प्रभावी रूप से स्थिति का प्रबंधन कर रही है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान, प्रमुख सचिव ओंकार चंद शर्मा, प्रमुख सचिव कानून यशवंत सिंह, सचिव रजनीश और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।