मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने थुनाग में सिविल कोर्ट का किया शुभारंभ 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने थुनाग में सिविल कोर्ट का किया शुभारंभ 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   27-01-2021

सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थुनाग में सिविल कोर्ट शुरू कर दिया गया। बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस सिविल कोर्ट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ हाई कोर्ट हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सराज के एक दिवसीय दौरे पर उपमंडल मुख्यालय थुनाग पहुंचे। यहां पहुंचने पर लोगों ने उनका वाद्ययंत्रों के साथ स्वागत किया।