मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेशवासियों को शिवरात्रि पर्व की दी शुभकामनाएं 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व राज्य में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेशवासियों को शिवरात्रि पर्व की दी शुभकामनाएं 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     18-02-2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व राज्य में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है।

इस पर्व का प्रदेश के लोगों के लिए विशेष महत्व है। लोग इस अवसर पर भगवान शिव की पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना करते हैं। इस पर्व के माध्यम से परस्पर सौहार्द को भी बढ़ावा मिलता है।