मनाली विधानसभा क्षेत्र में 3270 वृद्धजनों को प्रदान की पेंशन : गोविंद ठाकुर

शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जब 2017 में प्रदेश की बागडोर संभाली तो पहली ही मंत्रिमण्डल की बैठक में वृद्धजनों का सम्मान करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये आयुसीमा 80 साल से घटाकर 70 साल कर दी

मनाली विधानसभा क्षेत्र में 3270 वृद्धजनों को प्रदान की पेंशन : गोविंद ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू   31-03-2022

शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जब 2017 में प्रदेश की बागडोर संभाली तो पहली ही मंत्रिमण्डल की बैठक में वृद्धजनों का सम्मान करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये आयुसीमा 80 साल से घटाकर 70 साल कर दी। 

इससे एकमुश्त 1.30 लाख वृद्धजन लाभान्वित हुए। उन्होंने कहा कि पिछले साल से महिलाओं के लिये सामाजिक सुरक्षा पंेशन प्राप्त करने के लिये आयुसीमा को 65 साल किया गया और अब यह आयुसीमा पुरूषों वे महिलाओं दोनों को 60 साल कर दी है। उन्होंने कहा कि 70 साल आयु से उपर के व्यक्तियों की पेंशन को बढ़ाकर 1700 रुपये प्रतिमाह कर दिया है जो पहली अप्रैल से मिलेगी। 

इसी प्रकार सभी तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ौतरी की गई है। मनाली विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं कल्याण विभाग द्वारा मनाली विधानसभा क्षेत्र में किये गये विभिन्न कल्याणकारी कार्यों को करके हजारों लोगों को लाभान्वित किया है। 

गत चार वर्षों में मनाली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत कुल 4139 लाभार्थियों को पैंशन प्रदान की गई है। जिसमें 3270 वृद्धावस्था पैंशन, 622 विधवा पैंशन तथा 247 को विकलांग राहत भत्ता प्रदान किया जा रहा है। इसी अवधि में नए लाभार्थियों की पैंशन पर कुल 18 करोड़ 12 लाख रूपये व्यय किये गये हैं।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि स्वर्ण जयन्ती आश्रय योजना के अन्तर्गर गत चार वर्षों में मनाली विधानसभा क्षेत्र के 114 परिवारों को गृह निर्माण हेतु एक करोड़ 60 लाख 80 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। विकलांग छात्रवृति योजना के अन्तर्गत गत चार वर्षों में मनाली विधानसभा क्षेत्र के 78 छात्रों को 7 लाख 94 हजार रूपये की छात्रवृति प्रदान की गई है।  

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत मनाली विधानसभा क्षेत्र में गत चार वर्षों में 26 परिवारों को 5 लाख 20 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। अनुवर्ती कार्यक्रम के अन्तर्गत गत चार वर्षों में मनाली विधानसभा क्षेत्र के 259 परिवारों को जीविकोपार्जन हेतु 4 लाख 61 हजार रूपये की सहायता प्रदान की गई है।
 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अंतर्जातीय विवाह पुरस्कार अनुदान योजना के तहत गत चार वर्षों में मनाली विधानसभा क्षेत्र के 15 दम्पतियों को 7 लाख 50 हजार रूपये प्रदान किये गये हैं। 

विकलांग विवाह अनुदान योजना के तहत मनाली विधानसभा क्षेत्र में गत चार वर्षों में 9 दम्पतियों को 2 लाख 33 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। प्रधानमन्त्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायत बैंची के विकास कार्यों के लिए कुल 20 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई है।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य पहले ही दिन से समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर लाभान्वित करना, बेसहारों और गरीब लोगों का कल्याण सुनिश्चित बनाना रहा है और इस लक्ष्य को काफी हद तक पूरा करने में मौजूदा प्रदेश सरकार कामयाब रही है। 

उन्होंने कहा हालांकि विकसित होते प्रदेश में नित्य नई अपेक्षाएं लोगों की रहती है, लेकिन इनको पूरा करने के प्रयास करना हमारा दायित्व है। उन्होंने क्षेत्र के विकास में लोगों के सहयोग की भी अपील की है।
===