मार्बल के नीचे दबने से दो मजदूरों की दर्दनाक पर मौत

मार्बल के नीचे दबने से दो मजदूरों की दर्दनाक पर मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    22-08-2020

प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत चंगर क्षेत्र के गांव सिहोरबल्ला में दो मजदूरों की मार्बल के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक छह मजदूर ट्रक से मार्बल उतार रहे थे। 

दो मजदूर सुरेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद व संजीव पुत्र बर्फी राम निवासी गांव करोट तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर, मार्बल को ट्रक से नीचे उतार रहे थे व अन्य मजदूर मार्बल को पकड़ रहे थे।

बचाव के लिये बीच में बांस के गुटखे लगा रखे थे। अचानक मार्बल की करीब 14 से 15 बड़ी स्लैब सुरेश और संजीव पर गिर गईं। दोनों मार्बल के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत कृष्ण कुमार उम्र 56 वर्ष निवासी अंब पठियार घर के पास बने कुएं में पैर फिसलने से उसमें गिर गया।

मौके पर लोगों ने उसे बाहर निकाला व सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी तिलकराज ने बताया कि मामला दर्जकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।