मलगांव में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ओर छात्रों को बताई विज्ञान बारीकियां 

राजकीय उच्च पाठशाला मलगांव के प्रांगण में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया

मलगांव में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ओर छात्रों को बताई विज्ञान बारीकियां 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 02-03-2022
 
राजकीय उच्च पाठशाला मलगांव के प्रांगण में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल की विज्ञान अध्यापिका वन्दना कुमारी ने विज्ञान से होने वाले लाभ तथा वैज्ञानिक सोच पैदा करने के लिए बच्चों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में विज्ञान से आधारित बहुत से मॅाडल भी बच्चों द्वारा अध्यापिका की सहायता से बनाए गए। इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए।
 
 
इस कड़ी में शिक्षा संवाद तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति मेले का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी विषयों से सम्बन्धित अध्यापकों ने बच्चों को खेल खेल में पढाया। इस अवसर पर स्कूल के मुख्याध्यापक अयूब खान ने विज्ञान दिवस के साथ शिक्षा संवाद तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में बच्चों तथा उनके अभिभावकों को अवगत कराया  कि शिक्षा को रोचक केसे बनाया जा सकता है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जागरूक किया।