महिलाओं के लिए मोदी-जयराम सरकार ने शुरू की 10 से ज्यादा योजनाएं : इंदु गोस्वामी

भाजपा की राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीजेपी सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण पर किए गए कार्यों को गिनवाया

महिलाओं के लिए मोदी-जयराम सरकार ने शुरू की 10 से ज्यादा योजनाएं : इंदु गोस्वामी

राज्यसभा सांसद बोलीं, नई योजनाओं का लाखों महिलाओं तक पहुंचा लाभ

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला   04-09-2022

भाजपा की राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीजेपी सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण पर किए गए कार्यों को गिनवाया। इंदु गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से जो योजनाएं चलाई जा रहीं उनका केंद्र बिंदु महिलाएं हैं। 

ये हमारी सरकार और पिछली सरकार के नेतृत्व में अंतर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान जयराम सरकार में महिला सशक्तीकरण पर अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आज से पहले महिला सशक्तीकरण पर इतने कार्य किसी भी सरकार में नहीं हुए। इंदु गोस्वामी ने कहा कि 10 से ज्यादा योजनाएं और कार्य ऐसे हैं जो मौजूदा प्रधानमंत्री मोदी जी और जयराम सरकार में ही शुरू हुईं। 

इनका लाभ लाखों बेटियों, बहनों और माताओं तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में 80 की उम्र की पेंशन दी जाती थी। आज जयराम सरकार में पहली बार महिलाओं को 60 की उम्र से बिना आय सीमा पेंशन दी जा रही है। आज बुजुर्ग माताएं आर्थिक रूप से सशक्त हैं और बुढ़ापे में उन्हें आर्थिक मदद के लिए किसी का मोहताज नहीं होना पड़ता है। 

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि जयराम सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराये में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। कुछ लोग कहते हैं कि सिर्फ महिलाओं को ही क्यों छूट दी जा रही है। 

उन्हें समझना चाहिए कि महिलाएं ने समाज में पुरुषों के बराबर स्थान हासिल करने के लड़ाई लड़ी है। महिला सशक्तीकरण केवल बातों से नहीं हो सकता। इसके लिए कुछ विशेष कदम भी उठाने होंगे। जिन्हें जयराम सरकार ने उठाया है।