राजनीतिक जमीन खिसकती देख किसानों को भ्रमित कर रहा विपक्ष : बलदेव तोमर 

राजनीतिक जमीन खिसकती देख किसानों को भ्रमित कर रहा विपक्ष : बलदेव तोमर 
चमेल देसाई - शिलाई 08-12-2020
 
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी व विपक्षी दलों का भारत बंद का कोई भी असर देखने को नही मिला। पिछले लम्बे समय से कांग्रेस व उनके सहयोगी दल भारत बंद के लिए आह्वान कर रहे थे पर वह अपने इस मंसूबो में कामयाब नही हो सके। विपक्षी दलों ने केवल देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है। यह कभी भी किसानों के हित की लड़ाई नही लड़ते बल्कि अपनी जमीन खिसकती देख किसानों की हमदर्द बनना चाहती हैं।
 
भारत बंद के आह्वान को फ्लॉप करार देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एव खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि विपक्षी दल घड़याली आँसू बहा रहे हैं। इस देश व प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही हैं मगर उस समय किसानों के हित के लिए कुछ भी नही किया। आज जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित की बात की ओर उनको सीधा लाभ पहुचा रहे हैं तो विपक्षी दल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसानों में भरम पैदा कर रही हैं।
 
बलदेब तोमर ने बताया कि किसान समान निधि में करोड़ो किसानों को किसान समान निधि देना एक ऐतिहासिक कदम हैं। जो कृषि बिल लाया हैं वह पूरी तरह किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल देश की जनता को गुमराह कर रही हैं चाहे वह सीएए का मुद्दा हो, तीन तलाक कानून, धारा 370, 35ए हो कांग्रेस व विपक्षी दलों ने देश की जनता को हर बारभ्रम में डाल रही हैं।
 
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज प्रदेश भर में भारत बंद का कोई भी असर देखने को नही मिला। पूरे प्रदेश भर के शहरों में कुछ मुठी भर लोग ही विरोध में देखने को मिले।