राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 21 फरवरी को 03 स्थानों पर कॉविड-19 से बचाव हेतु लगेगा बूस्टर डोज 

खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त

राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 21 फरवरी को 03 स्थानों पर कॉविड-19 से बचाव हेतु लगेगा बूस्टर डोज 

15 से 18 आयु वर्ग के लिए 03 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा कॉविड -19  टीकाकरण

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    20-02-2022

खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों के लिए 21 फरवरी 2022 को 03 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के लिए भी 21 फरवरी 2022 को 03 स्थानों पर कॉविड -19  टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है। फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों जिनकी दूसरी डोज को नौ माह हो चुके हो, वह व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाने के पात्र होंगे। 

उन्होंने बताया कि 21 फरवरी 2022 को  राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, उप स्वास्थ्य केंद्र कांडो भैला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडियों में कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। 

उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड -19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर  व  फोटो युक्त पहचान  पत्र  टीकाकरण  स्थल  पर लाना  अनिवर्य होगा।

 21 फरवरी 2022  को 15 से 18 आयु वर्ग के लिए राजकीय उच्च पाठशाला काँसर, एम सी एच पावटा साहिब, जे पी एस रामपुर घाट में कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी। 

उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी  तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।